मुख्यपृष्ठनए समाचारकोविड वैक्सीन पर फिर उठे सवाल ... कर्नाटक का हासन बना हार्ट...

कोविड वैक्सीन पर फिर उठे सवाल … कर्नाटक का हासन बना हार्ट अटैक  कैपिटल!

-एक माह में २० से अधिक मौत
-मरने वालों में अधिकतर युवा
सामना संवाददाता / बंगलुरू
कर्नाटक के हासन जिले में एक महीने के अंदर २० से अधिक लोगों की मौत हार्ट अटैक से हो गई। इनमें अधिकतर युवा थे। हासन का प्रशासन यह समझ नहीं पा रहा है कि अचानक इतनी मौतें दिल की बीमारी से क्यों हो रही हैं। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने हार्ट अटैक और कोविड वैक्सीन की थ्योरी पेश कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कोविड वैक्सीन पर सवाल उठाए हैं, लेकिन क्या वैक्सीन और हार्ट अटैक के बीच कोई संबंध है? इस बारे में आईसीएमआर ने भी अपनी रिपोर्ट पेश की है।
आईसीएमआर और एआईआईएमएस समेत कई मेडिकल संस्थानों ने वैक्सीन के बाद हुए हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर स्टडी की है। आईसीएमआर की रिसर्च में कहा गया है कि कोविड वैक्सीन के बाद हार्ट अटैक का कोई संबंध नहीं पाया गया है। आईसीएमआर ने कहा है कि वैक्सीन सेफ है और इसके कोई भी गंभीर साइडइफेक्ट्स नहीं हैं। आईसीएमआर और एनसीडीसी हार्ट अटैक से अचानक होने वाली मौतों की वजह समझने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इसमें अभी तक दो स्टडी उनकी ओर से आ चुकी है। मई २०२३ में आई स्टडी में बताया गया था कि कोविड वैक्सीन अचानक मौत का जोखिम नहीं बढ़ाती है। अब दूसरी स्टडी में आईसीएमआर ने कहा है कि कोविड वैक्सीन का हार्ट की बीमारी से संबंध नहीं है। हार्ट डिजीज खराब लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों के कारण हो रही है।
फिर अचानक हार्ट अटैक के कारण क्या हैं?
दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग में डॉ. अजीत जैन बताते हैं कि कोरोना वायरस से अधिकतर लोग संक्रमित हुए हैं। इस वायरस के कारण लोगों को साइलेंट मायोकार्डिटिस हो रहा है। इसकी वजह से दिल की मांसपेशियों में सूजन रह जाती है, जो समय के साथ गंभीर हो सकती है। वायरस के कारण कुछ लोगों के हार्ट में थक्का बन रहा है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक हो सकता है। डॉ. जैन कहते हैं कि बीते कुछ सालों में हार्ट अटैक से जो मौतें हो रही हैं, उनका कारण शरीर में खून का थक्का बना भी है। कई मरीजों में ये समस्याएं देखी गई हैं। चिंता की बात यह है कि खून के थक्के किसी भी उम्र में बन रहे हैं और इनके कोई शुरुआती लक्षण दिख भी नहीं रहे हैं। भले ही आपको बाहर से कोई व्यक्ति फिट नजर आए, लेकिन हो सकता है कि उसको ये समस्या हो।

डॉ. जैन कहते हैं कि इसके अलावा भी हार्ट डिजीज के मामले बढ़ने के कई कारण हैं। इनमें मानसिक तनाव, नींद की कमी और जंक फूड खाने का चलन बढ़ना, स्मोकिंग भी बड़ा रिस्क पैâक्टर है। अजीत कहते हैं कि आईसीएमआर और डीजीएचएस (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज) ने साफ किया है कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सेफ हैं. अचानक हुई कार्डियक मौतों में वैक्सीन की भूमिका नहीं, बल्कि कोरोना वायरस का प्रभाव और लाइफस्टाइल कारण ज्यादा जिम्मेदार हो सकते हैं।

अन्य समाचार