मुख्यपृष्ठनए समाचारबाहुबली के बूते बांह चढ़ा रहे हैं ओपी राजभर! ... बीजेपी को ही...

बाहुबली के बूते बांह चढ़ा रहे हैं ओपी राजभर! … बीजेपी को ही टक्कर देने की कर रहे तैयारी

– मऊ सीट को लेकर सुभासपा व भाजपा में रार
सामना संवाददाता / मऊ
सुभासपा के मुखिया ओपी राजभर ने एलान कर दिया है कि वह मऊ सदर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे और छड़ी निशान का ही प्रत्याशी होगा। उधर, मंत्री राजभर के एलान के बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि यह सीट रिक्त हो गई है यहां पर चुनाव होगा, भाजपा यहां पर चुनाव की तैयारी कर रही है अगर चुनाव हुआ तो हमारी पार्टी जरूर चुनाव लड़ेगी और भाजपा अपने ही सिंबल पर लड़ेगी। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा बाहुबली बृजेश सिंह मऊ विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं, हमारे रिश्ते अच्छे हैं।
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पूरे देश में हमारे रिश्ते अच्छे हैं सभी से, चाहे बृजेश सिंह हो, चाहे धनंजय सिंह हो, चाहे अभय सिंह हो, हर एक से हमारे संबंध अच्छे हैं, सभी क्षेत्र में हमारे वोट हैं। राजभर ने कहा कि राजनीति में जो लोग कदम रखे हैं, उन सभी से हमारे बेहतर संबंध है। ओमप्रकाश राजभर से पूछा गया कि बृजेश सिंह ने कभी संपर्क किया क्या आपसे? जिस पर उन्होंने कहा कि बराबर होता रहता है। ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि ऐसा नहीं है कि ओमप्रकाश राजभर के कह देने से उनको टिकट मिल जाएगा, ऐसा कुछ नहीं है, मांगना उनका काम है, सब लोग मांगते हैं।
भरे मंच से ओमप्रकाश राजभर ने कहा, भारतीय समाज पार्टी के लोगों द्वारा २०१७ में चुनाव लड़ा गया था लेकिन ६ हजार वोटों से हार गए थे, २०२२ में हम जीत गए थे। आने वाले कोर्ट का पैâसला जो भी आता है। चुनाव कराने का पैâसला आता हैं, तो भारतीय समाज पार्टी के जाबांज सिपाहियों को मऊ विधानसभा में चुनाव चिह्न छड़ी जिंदाबाद नारा लगना चाहिए।

अन्य समाचार