मुख्यपृष्ठग्लैमरनीतू चंद्रा बनीं बिहार निर्वाचन आयोग की 'आइकन फेस'

नीतू चंद्रा बनीं बिहार निर्वाचन आयोग की ‘आइकन फेस’

सामना संवाददाता / पटना

बिहार निर्वाचन आयोग ने लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता नीतू चंद्रा को बिहार का ‘आइकन फेस’ नियुक्त किया है। यह ऐतिहासिक नियुक्ति सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि एक नागरिक का उत्सव है, जिन्होंने वैश्विक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक मंचों पर बिहार की पहचान को लगातार ऊपर उठाया है।
नीतू चंद्रा सिर्फ बिहार का चेहरा नहीं, बल्कि बिहार का गौरव हैं। पटना में साधारण शुरुआत से लेकर हॉलीवुड के चमकदार रेड कार्पेट तक, उनकी यात्रा असाधारण से कम नहीं है। सिनेमा, खेल, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक प्रभाव में उनका योगदान उन्हें चुनाव अभियान के दौरान लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए सबसे योग्य और सशक्त विकल्प बनाता है।
नीतू चंद्रा ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ ‘गरम मसाला’ में सफल बॉलीवुड डेब्यू किया था, तब से ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘ओए लकी! लकी ओए!’, ‘रण’ और 15 से अधिक हिंदी फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय के लिए वो जानी जाती हैं। नीतू ने अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, सुष्मिता सेन, आर. माधवन, अभय देओल और कुणाल खेमू जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया है। वह बिहार की पहली व्यावसायिक बॉलीवुड अभिनेत्री थीं, जिन्होंने सिनेजगत के मौजूदा मानदंडों को तोड़ा और अपने साथ दूसरों के लिए भी रास्ता बनाया।

अन्य समाचार