मुख्यपृष्ठखेलजड्डू जैसा कोई नहीं

जड्डू जैसा कोई नहीं

लॉर्ड्स में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में २२ रन से टीम इंडिया भले ही मात खा गई हो, लेकिन भारतीय टीम को जीत दिलाने के लिए दमदार प्रदर्शन करते हुए रवींद्र जडेजा ने मैदान पर जिस तरह जद्दोजहद की वो काबिलेतारीफ है। भारतीय टीम को जीत दिलाने के लिए अंत तक लड़ाई लड़नेवाले जडेजा की जहां लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं बीसीसीआई ने एक ऐसा वीडियो जारी किया है, जिसमें गौतम गंभीर जडेजा के लिए कहते नजर आते हैं कि ‘वो एक अविश्वसनीय लड़ाई थी। जडेजा की फाइट बिल्कुल कमाल की थी।’ तीसरे टेस्ट क्रिकेट के पांचवें दिन जीत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर संघर्ष करनेवाले जडेजा को अंतिम विकेट के साथ मैच जिताने की जिम्मेदारी मिली, लेकिन शोएब बशीर की गेंद पर आउट होनेवाले सिराज ने नाबाद होकर लौटे जडेजा के लिए कहा, ‘जड्डू भैया जैसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल है। फील्डिंग, बॉलिंग, बैटिंग हर चीज में उन्होंने खुद को बेहतर किया है। वो टीम के लिए हर मुश्किल हालात में रन बनाते हैं। हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास ऐसा खिलाड़ी है।’

अन्य समाचार