मुख्यपृष्ठनए समाचारसावन के दूसरे सोमवार पर शिवमय हुई काशी, आस्थावानों की लगी लंबी...

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवमय हुई काशी, आस्थावानों की लगी लंबी कतार

सुरक्षा की रही अभूतपूर्व व्यवस्था

उमेश गुप्ता/वाराणसी

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में दर्शन-पूजन के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भीषण उमस और गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का रेला मंदिर परिसर में भोर से ही बोलबम और हर—हर महादेव के उद्घोष के बीच नंगे पांव पहुंचता रहा। श्रद्धालु दशाश्वमेधघाट पर पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाने के बाद जल लेकर श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध होते रहे। मंदिर के गर्भगृह में भोर की मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत चलता रहा। मंदिर के गर्भगृह के बाहर से ही शिव भक्त बाबा का झांकी दर्शन पाकर आह्लादित दिखे। पावन ज्योर्तिलिंग पर जल चढ़ाने के लिए लोहे के पात्र लगाए गए हैं। इन पात्रों से होकर गंगाजल और बेलपत्र,चंदन सहित अन्य पूजन सामग्री सीधे बाबा के ज्योर्तिलिंग तक पहुंच रही है। सावन के

दूसरे सोमवार को बाबा का झांकी दर्शन पाने के लिए रविवार शाम से ही श्रद्धालु कतार में जाकर बैठ गए थे। शिवभक्त पूरी रात कतार में महादेव का स्मरण कर खड़े होकर या बैठ कर गुजारें। सोमवार को भोर में मंगलाआरती के बाद मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालु अपनी बारी आने पर दर्शन पूजन किया।

मंगला आरती के उपरांत धाम के बाहर मैदागिन एवं गोदौलिया की तरफ पंक्तिबद्ध श्रद्धालुओं पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगणों की उपस्थिति में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सावन के दूसरे सोमवार को बाबा के गौरीशंकर स्वरूप का श्रृंगार हुआ। शाम को शिवभक्त बाबा के इस स्वरूप का दर्शन पाकर निहाल हो उठे। मंगला आरती से लेकर शयन आरती तक दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत चलता चलता रहा।

सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पूर्व की ही भांति सुरक्षा व्यवस्था स्थापित किया था। इस दौरान गाडौलिया और मैदागिन की ओर आने वाले सभी मार्गों की यातायात को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था श्रद्धालुओं की कतार मैदागिन से विश्वनाथ मंदिर की तरफ तो दूसरी ओर गोदौलिया से विश्वनाथ मंदिर की ओर लगा दिखा।

सावन के दूसरे सोमवार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने स्वयं रविवार को मैदागिन से लेकर गोदौलिया पैदल गस्त किया राह चलते कांवरियों से बातचीत की साथ मे डीएम और ए. डी. जी. व ए. डी. म. और दशा दशास्वमेध एसीपी सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

अन्य समाचार