मुख्यपृष्ठनए समाचारबिहार का कातिल पति ... पहली पत्नी ने छोड़ा, दूसरी की कर...

बिहार का कातिल पति … पहली पत्नी ने छोड़ा, दूसरी की कर दी हत्या … अब तीसरी बीवी भी मार डाली!

बिहार के दरभंगा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी पति प्रमोद पासवान ने अपनी १९ वर्षीय पत्नी विभा कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि प्रमोद ने सोते समय पत्नी के सिर पर खंती से हमला किया। उस वक्त पत्नी की गोद में १७ दिन का मासूम बच्चा भी था। गंभीर हालत में इलाज के दौरान विभा की मौत हो गई।
यह घटना सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेला गांव की है। जानकारी के अनुसार, २६ अगस्त की रात प्रमोद पासवान ने सोई हुई पत्नी के सिर पर लोहे की खंती से वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि विभा लहूलुहान होकर वहीं गिर प़ड़ी। घटना के बाद आरोपी खंती लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने गंभीर रूप से जख्मी विभा को पहले दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया। गुरुवार देर शाम पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विभा ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बता दें कि प्रमोद पासवान का लंबा आपराधिक का इतिहास है। पहली पत्नी उसकी हरकतों से परेशान होकर घर छोड़कर चली गई थी। २०१९ में दूसरी शादी की, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसने दूसरी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी थी।
दहेज प्रताड़ना का आरोप
मृतका के पिता ने सदर थाने में अपने दामाद प्रमोद पासवान पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही प्रमोद दहेज को लेकर बेटी के साथ मारपीट करता था। वे पहले भी रानीपुर जाकर विवाद शांत करा चुके थे।

अन्य समाचार