मुख्यपृष्ठनए समाचारलाश लेकर सड़क पर उतरे परिजन, किया चक्का जाम

लाश लेकर सड़क पर उतरे परिजन, किया चक्का जाम

राजेश सरकार / प्रयागराज

भूमाफियाओं द्वारा जमीन हड़पने पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक शिवम की लाश लेकर उसके परिवार ने नैनी मिर्जापुर हाईवे पर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को सोमवार शाम जाम लगा दिया। युवक के घर वालों का कहना था कि औद्योगिक क्षेत्र थाने के बारामार पुलिस चौकी प्रभारी ने ले देकर मुख्य आरोपी का नाम विवेचना में हटा दिया। मुख्य आरोपी ओम शिव पांडेय को नामजद करने की मांग को लेकर मृतक के घर वाले हाइवे पर डटे रहे। थोड़ी देर में हाइवे पर जाम लग गया। जाम से हालात बिगड़ते देख तत्काल इलाकाई पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर नैनी बृजकिशोर गौतम ने मृतक शिवम पाण्डेय की मां संध्या ने बताया कि मेरे बेटे ने फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा था जिसमें उसने स्पष्ट किया है कि उमेश मिश्रा, ओम शिव पांडेय इन लोगों ने मुझे आत्महत्या करने को उकसाया। लेकिन चौकी प्रभारी बारामार ने उससे सांठगांठ कर मुख्य आरोपी ओम शिव को विवेचना से हटा दिया। बेटे की मौत से गमगीन मां ने कहा कि पति के मरने के बाद उनके गांव तेंदुआवन के भूमाफिया और दबंग उनकी जमीन कब्जाने में लगे हुए हैं। बेटे ने इनके दबाव में आकर फांसी लगा ली। बेटे की मौत के जिम्मेदार को चौकी प्रभारी बारामार बचाने में लगे हैं। इंस्पेक्टर नैनी ने शिवम पाण्डेय की मौत के जिम्मेदार आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल में भेजने का आश्वासन दिया। तब मृतक की फैमिली ने जाम खत्म किया और शिवम के शव को अंतिम संस्कार करने गांव ले गए।

अन्य समाचार