मुख्यपृष्ठग्लैमरनेगेटिव हो गई थीं जाह्नवी

नेगेटिव हो गई थीं जाह्नवी

अपनों को खोने का दर्द वही समझ सकता है, जिसने कभी किसी अपने को खोया हो। फिल्म ‘परम सुंदरी’ से चर्चा में बनी जाह्नवी कपूर ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि मां के जाने के बाद वो निगेटिव हो गई थीं। जाह्नवी ने इंटरव्यू में बताया कि उस दौरान मीडिया मुझे लगातार फॉलो करता था। अगर मैं अपनी फिल्म प्रमोट करने के लिए मुस्कुरा देती तो कहा जाता कि मैं मां के जाने के बाद भी ठीक हूं। अगर चुप रहती तो मुझे ठंडी और बेरहम कहा जाता। सोचिए, मां को खोने के बाद भी यह सब लोगों के लिए एंटरटेनमेंट बन गया। जाह्नवी ने आगे बताया कि बचपन में उनके लिए पैपराजी का सामना करना आम बात थी, लेकिन मां के निधन के बाद इसने उन्हें भीतर से तोड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘जो नुकसान हमने सहा, उसे कोई समझ नहीं सकता। मां को खोना एक दर्द था, लेकिन उसके बाद जो कुछ झेलना पड़ा, उसने मुझे इंसानियत को लेकर बहुत नेगेटिव बना दिया। मैंने और खुशी ने कभी अपनी कमजोरी दिखने नहीं दी और शायद इसी वजह से लोगों ने हम पर कीचड़ फेंकना शुरू कर दिया, जैसे हम इंसान ही न हों।’

अन्य समाचार

आहट