१८ साल के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी की टीम द्वारा आईपीएल का खिताब जीतने के बाद आरसीबी के तमाम फैंस बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जीत का जश्न मनाने के लिए जुट गए थे। जिसके बाद वहां मची भगदड़ में ११ लोगों की जान चली गई थी और तमाम लोग घायल हो गए थे। बेंगलुरु में हुए इस हादसे के बाद विराट कोहली ने चुप्पी तोड़ते हुए न केवल इस घटना पर दुख जताया, बल्कि उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर आरसीबी ने विराट कोहली के हवाले से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘जिंदगी में कुछ भी आपको ४ जून जैसे दुख के लिए तैयार नहीं करता। यह हमारे फ्रेंचाइजी के इतिहास का सबसे खुशी का पल होना चाहिए था, लेकिन यह दुखद घटना में बदल गया। मैं उन परिवारों के बारे में सोच रहा हूं और प्रार्थना कर रहा हूं जिन्हें हमने खो दिया और हमारे घायल फैंस के लिए भी। आपका नुकसान अब हमारी कहानी का हिस्सा है। हम सब मिलकर सावधानी, सम्मान और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे।’
