हिमांशु राज
बिग बॉस 9 के घर में नजर आ रहे ज़ीशान कादरी का अतीत एक बड़े विवाद से जुड़ा है, जिसमें उनकी छवि पर गंभीर सवाल उठते हैं। अभिनेत्री और निर्माता शालिनी चौधरी, जो कि ‘आहट’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे लोकप्रिय शोज में अभिनय कर चुकी हैं, ने ज़ीशान के खिलाफ अगस्त 2022 में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप यह था कि ज़ीशान ने काम के बहाने उनकी ऑडी A6 कार ले ली और वापस करने से इनकार कर दिया, साथ ही फोन उठाना भी बंद कर दिया। दोनों की मुलाकात फिल्म और टेलीविज़न प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में हुई थी, जिसमें शालिनी ने ज़ीशान के कहने पर उनके प्रोडक्शन में काम किया, फिल्म पर निवेश किया और आगे एक नए शो ‘अप्रैल’ पर चर्चा भी की थी। भरोसे और दोस्ती की आड़ में ज़ीशान ने शालिनी को अपनी बातों में उलझाया, लेकिन जब बात पैसे और कार की आई, तो उनकी असलियत सामने आ गई।
शालिनी ने जब कानूनी कार्रवाई की बात की, तो ज़ीशान ने उन्हें धमकाया और अपने अन्य लोगों के जरिए भी उन्हें डराने की कोशिश की, ताकि मामला दब जाए। बावजूद इसके, एक डीसीपी ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज हुई। शालिनी के अनुसार, कैमरों के सामने ज़ीशान आत्मविश्वास से भरा दिखता है, लेकिन असल जिंदगी में भरोसे और रिश्तों की कद्र करना वह भूल जाते हैं। यह कहानी सेलिब्रिटी दुनिया की चमक-धमक के पीछे की सच्चाई को उजागर करती है, जिसमें अक्सर रिश्तों का मूल्य सिर्फ लाभ तक सीमित रह जाता है और इंसानियत कहीं खो जाती है।
