मुख्यपृष्ठखेलआधी रात पहुंचे अस्पताल

आधी रात पहुंचे अस्पताल

रोहित शर्मा को हाल ही में देर रात कोकिलाबेन अस्पताल में देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रोहित शर्मा टी२० फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह केवल वनडे में खेलते हुए नजर आएंगे। वह अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मैदान पर वापसी करेंगे। रोहित के अस्पताल जाने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है कि कोई बड़ी परेशानी नहीं है। वह अस्पताल में आराम से अंदर जा रहे थे और फोटोग्राफरों से रुकने के लिए कहने पर थोड़ा रुक भी गए। पैंâस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं और उनके अस्पताल जाने के कारण का इंतजार कर रहे हैं।

अन्य समाचार