– आंबेडकरनगर के आंकड़ों ने सभी को चौंकाया
– कांग्रेस ने उठाई एसआईटी जांच की मांग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में यूपी पर लव जिहाद अर्थात इस्लामी हमला बढ़ गया है। बिना दंगा, हत्या, विस्फोट किए हिंदुओं की जनसंख्या पर दोहरा हमला जारी है। दरअसल, प्रदेश के अयोध्या से सटे आंबेडकरनगर जिले की हालत ये है कि एक महीने में ५६ लड़कियों का अपहरण किया गया है। इनमें अधिकतर लड़कियां नाबालिग और कमजोर परिवारों की हैं। इस अपहरण के खेल में अधिकतर मामलों में मुस्लिम युवक शामिल हैं। विश्व हिंदू परिषद ने इसे लव जिहाद बताया है। पुलिस जांच कर रही है वहीं राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कुछ मामलों में मतांतरण के आरोप भी लगे हैं, कुछ में कार्रवाई न होने की शिकायतें हैं। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्र मोना ने एसआईटी गठित कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आंबेडकर के ये आंकड़े सचेत करने के साथ ही गहरे षड्यंत्र की ओर संकेत कर रहे हैं।
अपहरण की ५६ की एफआइआर तो जनपद के १८ थानों में पिछले एक माह में दर्ज की गई है, लेकिन डेढ़ दर्जन लड़कियां ऐसी हैं, जिनके परिवार वालों ने लोकलाज के डर से शिकायत ही नहीं की। बीते अगस्त माह में अकबरपुर कोतवाली में अपहरण के ११ मुकदमे, मालीपुर में नौ, जलालपुर में आठ, अहिरौली में सात, बसखारी में छह, जैतपुर में पांच, महरुआ और सम्म्मनपुर में तीन-तीन, इब्राहिमपुर व भीटी में दो-दो कुल मिलाकर ५६ अपहरण के मुकदमे १८ थानों में दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच में अपहरण के अधिकांश मुकदमों में लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने के साथ ही मोबाइल और रुपयों का प्रलोभन देने का तथ्य सामने आया है।
चैैटिंग कर की चीटिंग
अकबरपुर के एक गांव में हाई स्कूल की छात्रा के साथ मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से इंटरनेट मीडिया पर फर्जी आइडी बनाकर चैटिंग की। प्रलोभन के लिए छात्रा को मोबाइल व बैंक खाते में रुपए भी दिए। छात्रा का अपहरण कर बंधक बना मतांतरण का दबाव बनाया गया।
`भाजपा राज में बढ़े अपराध’
इस संदर्भ में आंबेडकरनगर के सपा सांसद लाल जी वर्मा ने इस सरकार में आंबेडकरनगर ही नहीं पूरे प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ीं हैं। अपहरण, दुष्कर्म आए दिन हो रहे हैं। सरकार इस पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है।
