-आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल
-दो मुस्लिम युवक गिरफ्तार, एक मौलाना फरार
सामना संवाददाता / नागपुर
मोदी राज में हिंदुओं का दमन किस तरह हो रहा है, इस तरह की हाल के दिनों में कई घटनाएं सामने आई हैं। ताजा घटनाक्रम नागपुर का है। यहां भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी के साथ कथित दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक मौलाना की तलाश जारी है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी पैâल गई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर अय्याज ताज मादरे और आमीन शेख को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मामले में नामजद एक मौलाना की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम छापेमारी कर रही है। पीड़िता के पति भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं और घटना के समय दूसरे शहर में तैनात थे।
लाखों रुपयों की उगाही
महिला ने आरोप लगाया है कि धमकी देकर उससे लाखों रुपयों की उगाही भी की गई। इसी तरह ब्लैकमेलिंग के जरिए उस पर बार-बार दबाव बनाया जाता रहा। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि आरोपियों ने महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला।
नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म
शिकायत के मुताबिक, मुख्य आरोपी महिला को वर्धा रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां कथित तौर पर उसे कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। आरोप है कि महिला के अचेत होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और आपत्तिजनक वीडियो एवं तस्वीरें भी बनाई गर्इं।
पुलिस कर रही है वीडियो की जांच!
नागपुर से आई एक खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक वायुसेना अधिकारी की पत्नी के साथ रेप करके उस पर धर्मांतरण का दबाव डाला गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि उससे कुछ धार्मिक प्रक्रियाएं करवाई गर्इं और उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का प्रयास किया गया। मामले से जुड़े कुछ वीडियो भी जांच एजेंसियों के पास पहुंचे हैं, जिनकी सत्यता की जांच की जा रही है। पीड़िता के अनुसार, इन्हीं वीडियो और तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका लगातार शोषण किया गया। जब पानी नाक से ऊपर हो गया तो पीड़िता ने अपने पति को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद सोनगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली, धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
