मुख्यपृष्ठनए समाचारमनपा संक्रामक रोगों को रोकने में हो रही है फेल...फुल रफ्तार में...

मनपा संक्रामक रोगों को रोकने में हो रही है फेल…फुल रफ्तार में फ्लू डेंगू भी मार रहा डंक!

-४ से १० साल के नौनिहाल हो रहे शिकार

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई में जारी रिमझिम बारिश के बाद पैâली गंदगी और पानी के जमाव से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नतीजतन, मनपा की बीमारी रोकने की तैयारियां पूरी तरह नाकाम साबित हो रही हैं। झोपड़पट्टियों-गली और सड़कों में पैâली गंदगी के चलते डेंगू व मलेरिया पैâलानेवाले मच्छरों की बढ़ती तादाद ने बच्चों की सेहत पर सीधा असर डाला है। आलम यह है कि चार से १० साल के नौनिहालों में तेजी से फ्लू पैâल रहा है। इसी तरह डेंगू भी डंक मारने से नहीं चूक रहा है। स्थिति यह है कि रोजाना १० से १२ बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं, जिससे अभिभावकों और डॉक्टरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि बारिश से शहर में फ्लू और डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर, ४ से १० साल के बच्चों में इसका तेजी से प्रसार हो रहा है। बच्चों के साथ-साथ २५ से ६५ वर्ष के वयस्कों को भी डेंगू, मलेरिया, लेप्टोस्पायरोसिस और अन्य जलजनित बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी में वायरल संक्रमण इन्फ्लुएंजा या फ्लू भी टशन दे रहा है। इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, थकान और नाक बंद होना शामिल है। जुलाई से रोजाना लगभग १०-१२ बच्चे फ्लू के लक्षणों के साथ ओपीडी में इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। छोटे बच्चों में डेंगू से गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ सकता है या फिर यह जानलेवा साबित हो सकता है। शिशु और छोटे बच्चे अपने लक्षणों के बारे में बोल नहीं पाते और उन्हें डिहाइड्रेशन हो सकता है।

अन्य समाचार