मुख्यपृष्ठटॉप समाचार‘तानाशाहों’ जाग जाओ!..नेपाल का प्रजातंत्र खाक!!..प्रदर्शनकारियों ने फूंकी भ्रष्ट सरकार!!!.. ओली की...

‘तानाशाहों’ जाग जाओ!..नेपाल का प्रजातंत्र खाक!!..प्रदर्शनकारियों ने फूंकी भ्रष्ट सरकार!!!.. ओली की जान को खतरा!

-भ्रष्टाचार, सियासी मुनाफाखोरी और बेरोजगारी का विस्फोट

-श्रीलंका, बांग्लादेश के बाद भड़का नेपाल का युवा

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

नेपाल में तानाशाह ओली सरकार के खिलाफ जेन-जेड के हिंसक प्रदर्शन ने भारत समेत पूरी दुनिया को चेतावनी दे दी है कि तानाशाही ज्यदा दिन नहीं चलती। एक न एक दिन जनता सड़कों पर उतर आती है और तानाशाही का अंत कर देती है। प्रदर्शनकारियों ने नेपाल में प्रजातंत्र के नाम पर चल रही तानाशाही को खाक में मिला दिया है और यह दूसरे ‘तानाशाहों’ को एक सख्त संदेश है कि जाग जाओ, वर्ना जनता तुम्हारी भी भ्रष्ट सरकार को फूंक देगी। नेपाल में कल प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को जिंदा जलाने की चेतावनी दे डाली। इसके बाद ओली के पास कोई चारा नहीं बचा था और इस्तीफा देकर वे चुपचाप निकल गए।
बता दें कि हाल के वर्षों में हिंदुस्थान के चारों तरफ जनता ने यह चौथा तख्ता पलट किया है। पहले यह श्रीलंका में हुआ था, उसके बाद बांग्लादेश में हुआ। पाकिस्तान में भी कहा जाता है कि इमरान खान को सबसे ज्यादा वोट मिले थे, मगर वहां फौज ने शांतिपूर्वक तख्तापलट करके शहबाज शरीफ को पीएम बना दिया था। अब नेपाल के युवा गत तीन दिनों से नेपाल की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
आग के हवाले मंत्रियों के घर
प्रदर्शन की शुरुआत सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ हुई। हालांकि, प्रदर्शन की तीव्रता को देखते हुए सोमवार की देर रात सभी बैन सोशल मीडिया को बहाल कर दिया गया, मगर गोलीबारी में २० लोगों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़कता चला गया। इसके बाद युवा प्रदर्शनकारियों ने संसद के साथ ही सभी प्रमुख नेता व मंत्रियों के घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। कई मंत्रियों के घरों को आग के हवाले कर दिया गया।
३ पूर्व पीएम की खतरे में जान!
नेपाल में कल प्रदर्शनकारी काफी उग्र हो गए और इससे तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों की जान खतरे में पड़ गई। प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केपी शर्मा ओली चुपके से अज्ञात स्थल पर चले गए। उनके पीएम निवास पर हमले की खबर है। इसी तरह प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम झालानाथ खनल के घर में आग लगा दी। इस दौरान उनकी पत्नी रवि लक्ष्मी पेंटर गंभीर रूप से घायल हो गर्इं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की पर उनकी जान नहीं बचा पाए। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा के घर भी प्रदर्शनकारियों ने हमला किया और उन्हें बुरी तरह से पीटा।
गोली चलाने का आदेश देनेवाले डीएसपी की हत्या
काठमांडू में गत सोमवार को प्रदर्शन के दौरान गोली चलाने का आदेश देने वाले डीएसपी को प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने मार डाला।

अन्य समाचार