मुख्यपृष्ठग्लैमरपापोन की आवाज में ‘तू है वो जो रात जगाए’ सिने प्रेमियों...

पापोन की आवाज में ‘तू है वो जो रात जगाए’ सिने प्रेमियों को भट्ट–मलिक की जोड़ी का नया तोहफा

सोम मिश्रा “शिवम”

फिल्म बॉलीवुड के क्लासिक दौर की यादें फिर ताजा हो गई हैं। दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट और मशहूर संगीतकार अन्नू मलिक की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। आज उनके नए एल्बम से रोमांटिक टाइटल ट्रैक “तू है वो जो रात जगाए” रिलीज किया गया, जिसे अपनी रूहानी और गहरी आवाज से पापोन ने गाया है।

बता दें ९० के दशक में भट्ट और मलिक की जोड़ी ने “फिर तेरी कहानी याद आई”, “हम हैं राही प्यार के” और “ज़ख्म” जैसी फिल्मों के जरिए संगीत की परिभाषा बदल दी थी। आज भी ये गाने रेडियो और लोगों की यादों में ज़िंदा हैं। अब इतने साल बाद, इनका एक साथ आना दर्शकों के लिए नॉस्टैल्जिया का तोहफ़ा है। संगीतकार अन्नू मलिक ने कहा, जब आप महेश भट्ट के साथ काम करते हैं, तो यह अपने आप में एक खुशी होती है। मैंने महेश जी के साथ शुरुआत से ही काम किया है। उनकी कहानियों और भावनाओं से जब आप जुड़ते हैं, तो धुनें खुद-ब-खुद दिल से निकलती हैं। महेश भट्ट सिर्फ एक निर्देशक नहीं, बल्कि वो इंसान हैं जो आपकी रूह को छू लेते हैं और आपको एक अलग ही सफर पर ले जाते हैं। इतने सालों बाद उनके साथ फिर काम करना मेरे लिए बेहद खास है। इस सफर में पापोन की आवाज़ ने इस गाने को और भी जादुई बना दिया है। उनकी सॉलफ़ुल सिंगिंग इस ट्रैक को नई गहराई देती है। पापोन की आवाज़ का जादू इस गाने को और खास बनाता है। उनकी शानदार गायकी गाने की भावनाओं को गहराई देती है और सीधे दिल तक पहुंचाती है। अनु मलिक के सुर और पापोन की आवाज़ मिलकर वही एहसास जगाते हैं, जो असली बॉलीवुड संगीत की पहचान है। यह गाना फिल्म “तू मेरी पूरी कहानी कहानी” का आधिकारिक हिस्सा है। यह फिल्म न सिर्फ संगीत बल्कि कहानी और भावनाओं के स्तर पर भी दर्शकों को एक यादगार सफर देने का वादा करती है। “तु है वो जो रात जगाए” उस सफर की पहली सीढ़ी है, जो दर्शकों को प्यार, दर्द और जज़्बातों की गहराई तक ले जाएगी। अब यह ट्रैक सारे म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

अन्य समाचार