मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिफाइव स्टार रेटिंग मिलते ही चर्चा में आया सिएट लिमिटेड का हलोल...

फाइव स्टार रेटिंग मिलते ही चर्चा में आया सिएट लिमिटेड का हलोल संयंत्र, स्वास्थ्य व सुरक्षा में शानदार उपलब्धि

सोम मिश्रा “शिवम”

हिन्दुस्थान की अग्रणी टायर निर्माता कंपनी, सिएट लिमिटेड ने हाल ही में ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल द्वारा किया गया सर्वोत्तम व्यावसायिक प्रथाओं से जुड़ा फाइव स्टार ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी ऑडिट (पांच सितारा व्यावसायिक स्वस्थ्य एवं सुरक्षा ऑडिट ) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इससे स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों और संबंधित व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता ज़ाहिर होती है।

सिएट लिमिटेड के हलोल संयंत्र में उसकी व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा नीतियों, प्रक्रियाओं और प्रथाओं का बारीकी से व्यापक मूल्यांकन किया गया। ऑडिट प्रक्रिया में दस्तावेज़ीकरण समीक्षा, वरिष्ठ प्रबंधन, कर्मचारियों और अन्य प्रमुख हितधारकों के साथ साक्षात्कार, और परिचालन गतिविधियों का नमूनाकरण (सैम्प्लिंग) शामिल था।

ऑडिट में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन से जुड़ी सर्वोत्तम प्रथा के संकेतकों के आधार पर प्रदर्शन का आकलन किया गया और इनसे जुड़े ५० से अधिक तत्वों की विस्तृत समीक्षा की गई। ऑडिट के बाद सिएट लिमिटेड को फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की गई, जो दर्शाता है कि सिएट सर्वोत्तम प्रथा वाला संगठन है। यह दूसरा मौका है जबकि हलोल संयंत्र को यह प्रतिष्ठित ग्रेडिंग मिली है। पहली बार संयंत्र को २०१६ में यह ग्रेडिंग मिली थी। इस मान्यता के साथ, सिएट के चार संयंत्र – हलोल, नागपुर, चेन्नई और अंबरनाथ – अब ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल से प्रशंसा प्राप्त कर चुके हैं, जो कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा में सिएट के मज़बूत रिकॉर्ड की पुष्टि करता है। ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल के मुख्य कार्यकारी, माइक रॉबिन्सन ने कहा: “हमारी सर्वोत्तम व्यावसायिक प्रथा स्वस्थ्य एवं सुरक्षा ऑडिट के बाद फाइव स्टार (पांच सितारा) ग्रेडिंग मिलना उत्कृष्ट उपलब्धि है।

इससे पता चलता है कि यह सक्रिय संगठन है जो अपनी स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार और श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े जोखिमों के प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध है।” सिएट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विनिर्माण) जयशंकर कुरुप्पल ने कहा, “ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल से फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो व्यावसायिक स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के प्रति सिएट की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। हमारे हलोल संयंत्र में, सुरक्षा को नियामक आवश्यकता के रूप में नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परिचालन में अंतर्निहित मूल मूल्य के रूप में माना जाता है। दूसरी बार यह मान्यता प्राप्त करना वर्षों के निरंतर प्रयास और हर बार मानक को ऊंचा उठाने के प्रति हमारे कर्मचारियों के समर्पण को दर्शाता है। उन्नत प्रौद्योगिकी में निवेश, जोखिम प्रबंधन की सख्त प्रक्रिया और सक्रिय कर्मचारी सहभागिता के ज़रिये, हम विश्व स्तरीय विनिर्माण प्रथाओं के लिए एक मानक स्थापित कर रहे हैं। यह मान्यता हमारे इस विश्वास की पुष्टि करती है कि सुरक्षा में उत्कृष्टता व्यावसायिक वहनीयता और दीर्घकालिक मूल्य सृजन का अभिन्न अंग है।”

अन्य समाचार