अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में उनके दो टॉप इकोनॉमिक अधिकारी मारपीट की नौबत तक पहुंच गए। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि एक अधिकारी ने दूसरे के सामने कहा कि `तेरा मुंह तोड़ दूंगा… बाहर चल’। यह घटना वॉशिंगटन डीसी में एक विशेष क्लब `एग्जीक्यूटिव ब्रांच’ के उद्घाटन और एक पॉडकास्ट होस्ट चमथ पालिहपितिया के जन्मदिन समारोह के दौरान हुई। ये मारपीट सेक्रेटरी ऑफ फाइनेंस यानी कि अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंटऔर फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी के डायरेक्टर बिल पुल्टे के बीच हुई।
एक रिपोर्ट की मानें तो एग्जीक्यूटिव क्लब में एक रात्रिभोज के दौरान स्कॉट बेसेन्ट ने पुल्टे के मुंह पर मुक्का मारने की धमकी दी। सूत्रों के अनुसार, बेसेंट को पता चला कि बिल पुल्टे ट्रंप के सामने उनकी चुगली कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही स्कॉट बेसेन्ट आपे से बाहर हो गए और उन्होंने बिल पुल्टे के चेहरे पर मुक्का मारने की धमकी दी। यह घटना ४ सितंबर २०२५ को वॉशिंगटन डीसी में एक निजी डिनर के दौरान हुई। इस डिनर में ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी सीन डफी, कॉमर्स सेक्रेटरी हावर्ड लुटनिक, इंटीरियर सेक्रेटरी डग बर्गम और नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबाड भी मौजूद थे।
`हमारे समय का हिटलर है’
मंत्रियों के साथ डिनर पर गए
ट्रंप का जोरदार विरोध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार शाम को वॉशिंगटन डीसी के एक रेस्तरां में डिनर करने गए। इस दौरान उन्हें इजरायल विरोधी और फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप को `हमारे समय का हिटलर’ करार देते हुए `प्रâी डीसी, प्रâी फिलिस्तीन’ के नारे लगाए। यह घटना तब घटी जब ट्रंप व्हाइट हाउस के पास स्थित जोस सीफूड, प्राइम स्टेक एंड स्टोन व्रैâब रेस्तरां में पहुंचे।
