-दुनियाभर में ८० लाख लोग रोग की चपेट में
-‘इमर्जिंग इन्फेक्शियस डिजीज’ पत्रिका का खुलासा
-लैटिन अमेरिका से निकलकर यूएस के ३२ राज्यों में फैला
एजेंसी / वॉशिंगटन
अमेरिका में एक खतरनाक बीमारी तेजी से पैâल रही है। इसे ‘किसिंग बग’ डिजीज कहा जाता है। सीडीसी ने चेतावनी दी है कि लैटिन अमेरिका से निकली यह बीमारी अब ३२ अमेरिकी राज्यों में पहुंच चुकी है। लाखों लोग बिना जाने इस बीमारी से संक्रमित हो सकते हैं। यह रोग ट्रायटोमाइन कीड़े के काटने से पैâलती है। इसे ही ‘किसिंग बग’ कहा जाता है। इससे रोगी की मौत तक हो सकती है।
यह रोग एक परजीवी यानी पैरासाइट ‘ट्रायपैनोसोमा क्रूजी’ के कारण होने वाली बीमारी है, जो किसिंग बग नामक कीड़े के मल के जरिए इंसानों और जानवरों में पैâलता है। इस कीट को ‘’किसिंग बग’ इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह अक्सर चेहरे, खासकर होंठों के पास काटता है। यह कीड़ा रात में सक्रिय होता है और खून चूसता है। काटने के बाद यह अपने मल को त्वचा पर छोड़ देता है।
यूएस में ३ लाख संक्रमित
अमेरिका में २.८ लाख से ३ लाख लोग इस रोग से संक्रमित हो सकते हैं। ज्यादातर को इसकी जानकारी ही नहीं है। सीडीसी की २०२५ की रिपोर्ट इमर्जिंग इन्फेक्शियस डिजीज मैगजीन में प्रकाशित हुई है।
