मुख्यपृष्ठनए समाचारबागपत की खूनी रात ... मां ने ३ बेटियों को तड़पा-तड़पाकर मार...

बागपत की खूनी रात … मां ने ३ बेटियों को तड़पा-तड़पाकर मार डाला

फिर खुद भी दे दी जान!
बेटियों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने को लेकर चल रहा था विवाद
यूपी के बागपत जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें तेजकुमारी नामक महिला ने अपनी तीन बच्चियों को तड़पा-तड़पाकर मार डाला और फिर खुद पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। देर शाम जब तेजकुमारी का पति विकास घर पहुंचा तो उसने कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई हलचल न मिलने पर उसे शक हुआ। ऐसे में उसने पड़ोसियों को बताकर दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख हर किसी के होश उड़ गए। घर में ४ लाशें पड़ी थीं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तेजकुमारी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना चाहती थी। इसी को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था।
गौरतलब है कि बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के टिकरी कस्बे में रहने वाली तेजकुमारी ने आत्महत्या कर ली। तेजकुमारी अपने पति विकास और तीन बच्चियों के साथ रहती थी। विकास पेशे से टूरिस्ट बस ड्राइवर है। जब विकास शाम को घर लौटा तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे कुछ अनहोनी का शक हुआ और उसने पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा किसी को भी कंपा देने के लिए काफी था। जहां बिस्तर पर सात साल की गुंजन, दो साल की किट्टो और महज चार महीने की मीरा की लाश पड़ी थी। तीनों बच्चियों के गले पर दुपट्टे के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। वहीं तेजकुमारी का शव पंखे से लटका हुआ मिला।

अन्य समाचार