कैमरे के सामने बेहद नर्मदिल और खुशमिजाज दिखनेवाली शिल्पा शेट्टी वैसे तो अपनी हर अदा से पैंâस का दिल जीत लेती हैं, लेकिन इस बार वो फैंस के निशाने पर आ गई हैं वो भी पॉजिटिव एनर्जी को लेकर। अपने घर में किसी को भी शूटिंग की इजाजत न देनेवाली शिल्पा के घर अपने कुकिंग ब्लॉग्स के लिए कुक दिलीप के साथ पहुंची फराह का शिल्पा ने बिल्कुल भी स्वागत नहीं किया, जिसे देख पैंâस न केवल बिदक गए, बल्कि उन्होंने शिल्पा की क्लास लगाते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है। ब्लॉग्स के दौरान शिल्पा बार-बार फराह से यह कहती नजर आईं कि वो अपने घर में किसी बाहरी व्यक्ति को शूटिंग की इजाजत नहीं देती क्योंकि इससे उनके घर की पॉजिटिव एनर्जी में बाधा आती है। फराह से बार-बार घर की पॉजिटिव एनर्जी को लेकर बात करनेवाली शिल्पा के इस व्यवहार को देख एक यूजर ने उनकी क्लास लगाते हुए कहा, ‘यह सीधे-सीधे एक मेहमान का अपमान है। ये तथाकथित बड़े लोग कितने स्वार्थी होते हैं। कैमरा चालू होते ही बड़ा बनने का दिखावा करते हैं, लेकिन अंदर से पूरी तरह खोखले होते हैं।’
