मुख्यपृष्ठग्लैमरप्यार का किया बचाव

प्यार का किया बचाव

‘गणपति बाप्पा मोरया’ न बोलकर ट्रोलर्स के निशाने पर आनेवाले अली गोनी के इश्क में गिरफ्तार जैस्मीन भसीन का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी का बिना कुछ बोले बचाव करती नजर आ रही हैं, जबकि अली कभी उनको सपोर्ट करते नजर नहीं आते। खैर, वायरल हो रहे वीडियो में दोनों एक सॉफ्ट टॉय की दुकान पर नजर आ रहे हैं, जहां जैस्मीन के हाथों से अली टॉय खींचते नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में ‘दुनिया के लफ्जों से ज्यादा कीमत तेरी बातों की। ओ यारा एक तू मेरा, किस्मत का सितारा है, तेरे बिना ना गुजारा है, सजणा का सहारा है, तेरे बिना ना गुजारा है…’ गाना बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए जैस्मीन ने लिखा, ‘मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद।’ वीडियो में जैस्मीन और अली के प्यार को देख फैंस जहां उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं, वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘ऊपर वाला तो एक ही है, अलग-अलग नाम हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘ब्युटीफुल कपल।’

अन्य समाचार