अमिताभ श्रीवास्तव
अमेरिकन ओपन के उपविजेता जैनिक सिनर की ग्लैमरस टेनिस स्टार पूर्व प्रेमिका अन्ना कालिंस्काया को कौन नहीं जानता। रूस की इस खूबसूरत खिलाड़ी से सिनर का ब्रेकअप हो चुका है, मगर आज भी वो इसलिए सुर्खियों में रहती हैं क्योंकि उसके पीछे कई खिलाड़ी पड़े रहते हैं। यहां तक कि विश्व के दस खिलाड़ियों में शुमार एक खिलाड़ी ने तो अन्ना को ढेर सारे ऑफर किए। जी हां, अन्ना ने खुद यह दावा किया है कि एक पुरुष खिलाड़ी ने दस बार उनके डीएम में स्लाइड किया। २६ वर्षीय टेनिस हसीना अन्ना कालिंस्काया २४ वर्षीय इतालवी स्टार सिनर के साथ एक साल के लिए रिश्ते में रहीं, उसके बाद दोनों अलग हो गए। विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी सिनर ने अपने ब्रेक-अप के बाद विंबलडन जीता, जबकि प्रâेंच ओपन और यूएस ओपन में कार्लोस अल्काराज के बाद उपविजेता भी रहे हैं। जहां तक अन्ना कालिंस्काया की बात है तो वह विश्व में ३४वें स्थान पर हैं और डब्ल्यूटीए टूर पर चार खिताब जीत चुकी हैं। उनका दावा है कि सिनर के टेनिस प्रतिद्वंद्वी होल्गर रून (२२) ने उन्हें सोशल मीडिया पर कम से कम १० संदेश भेजे थे। विश्व में नौवें स्थान पर काबिज डेनमार्क के इस खिलाड़ी ने अभी तक किसी ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में जगह नहीं बनाई है। लेकिन इससे उन्हें कथित तौर पर ऑनलाइन कलिंस्काया का पीछा करने से नहीं रोका जा सका। हालांकि, उनका दावा है कि उन्होंने रून के संदेशों का जवाब नहीं दिया है। फिलहाल, रून को लगता है एक दिन अन्ना उसकी हो जाएगी।
फुंसी ने बिगाड़ा होंठ
कभी-कभी ज्यादा मेकअप भी रिएक्शन कर देता है। अब बात जो भी हो मगर विश्व फुटबॉल के दिग्गज ब्राजील के खिलाड़ी नेमार की पार्टनर ब्रूना बियानकार्डी के होंठ को देखकर लोग चौंक गए हैं। हालांकि, ब्रूना ने इसे मेकअप का कारण नहीं बताया है, मगर होंठों पर हुई फुंसी को उन्होंने दबाते हुए फोड़ दिया, जिसके बाद उनका होंठ सूजकर कुप्पा हो गया। यह घटना तब घटी जब ब्रूना पिछले शुक्रवार को ब्राजील के साओ पाओलो में लॉस एंजिल्स चार्जर्स और वैâनसस सिटी चीफ्स के बीच हुए एनएफएल मुकाबले में फेस मास्क पहने हुए दिखाई दीं। उन्होंने इसका कारण बताते हुए खुलासा किया कि वैâसे एक फुंसी को दबाने के बाद उन्हें संक्रमण हो गया था। उन्होंने कहा, ‘यह सब एक साधारण फुंसी से शुरू हुआ, जिसे मैं दबाना चाहती थी। यह संक्रमित हो गया, बहुत सूज गया और चेहरे पर सेल्युलाइटिस में बदल गया।’ ३० वर्षीय ब्रूना के मुंह के आसपास, विशेषकर होंठों पर बहुत अधिक सूजन थी। चेहरे का सेल्युलाइटिस एक ऐसी स्थिति है जो लालिमा, दर्द, सूजन और बुखार का कारण बनने के साथ मेनिंजाइटिस या वैâवर्नस साइनस थ्रोम्बोसिस जैसी जटिलताएं पैदा कर सकती है। इसका पता चलने पर तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता होती है। ब्रूना ने कहा, ‘तस्वीरें भयानक हैं, माफ कीजिए।’ नेमार और ब्रूना के दो बच्चे हैं। दोनों के बीच एक समय ब्रेकअप भी हो चुका था, मगर दोनों साथ रहने लगे हैं।
