सोम मिश्रा “शिवम”
साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता दुलकर सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म “डीक्यू४१” में पूजा हेगड़े की एंट्री हो गई है। करीब तीन साल बाद पूजा टॉलीवुड में वापसी कर रही हैं और इस ऐलान ने इंटरनेट पर पहले ही धूम मचा दी है। आज एसएलवी सिनेमाज़ ने पूजा हेगड़े के जुड़ने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रोडक्शन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पूजा बेहद सिंपल और ‘गर्ल-नेक्स्ट-डोर’ अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। मेकर्स ने वीडियो के साथ लिखा,
“मनमोह पूजा हेगडे का “डीक्यू४१” में स्वागत। डीक्यू और पूजा की केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर जादुई साबित होगी। हमसे जुड़े रहिए और हमारी अगली अपडेट्स का इंतज़ार कीजिए। आपको बता दें यह फिल्म नवोदित निर्देशक रवि नेलाकुडिटी के निर्देशन में बन रही है और एसएलवी सिनेमाज़ द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। पूजा की एंट्री ने उनके फैंस को बेहद खुश कर दिया है और अब दर्शक दुलकर और पूजा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए उत्साहित हैं। “डीक्यू४१” पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में एक अहम नाम है। इसके अलावा, वह वरुण धवन के साथ “है जवानी तो इश्क होना है” में भी दिखाई देंगी। साथ ही उनकी झोली में जना नायकन और सूर्या ४४ जैसी बड़ी फिल्में भी शामिल हैं।
