मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनाकाव्यसंध्या का आयोजन

काव्यसंध्या का आयोजन

सामना संवाददाता / नई मुंबई

नई मुंबई के वाशी सेक्टर-14 में महात्मा गांधी कॉम्प्लेक्स स्थित डॉ. सुजाता उदेशी के आवास पर बुधवार 10 सितंबर को काव्यसंध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जहां डॉ. कनक लता तिवारी ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में अलका पाण्डेय उपस्थित रहीं और संचालन लाल बहादुर यादव “कमल” ने किया।
इस कार्यक्रम में कुमुद सिन्हा प्रियदर्शी, मीनाक्षी शर्मा, जागृति सिन्हा, रीना धीमान, अंजू शर्मा और डॉ. सुजाता उदेशी आदि ने अपनी-अपनी कविताओं की शानदार प्रस्तुति दीं।कविता प्रस्तुति का दौर दो सत्रों में चला। सभी ने अपनी दो-दो बेहतरीन रचनाएं प्रस्तुत कीं।
डॉ. सुजाता उदेशी ने सभी का बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया। एक शानदार अल्पाहार की व्यवस्था डॉ. सुजाता उदेशी ने की थी। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकारा डॉ. कनक लता तिवारी को उनके जन्मदिन पर लोगों ने बधाइयां दीं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस तरह एक सुंदर आयोजन संपन्न हुआ।

अन्य समाचार