मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिथालेस ने अंकुर कनगलेकर को भारत का उपाध्यक्ष नियुक्त किया

थालेस ने अंकुर कनगलेकर को भारत का उपाध्यक्ष नियुक्त किया

नई दिल्ली। वैश्विक एयरोस्पेस, रक्षा और डिजिटल टेक्नोलॉजी में अग्रणी थालेस ने अंकुर कनगलेकर को भारत का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 10 सितंबर 2025 से प्रभावी हो गई है।

कंपनी ने कहा कि यह कदम आत्मनिर्भर भारत के विज़न को आगे बढ़ाने, स्थानीय साझेदारियों को मजबूत करने और नवाचार को गति देने के उद्देश्य से उठाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में अंकुर भारत में थालेस की रणनीति और संचालन की निगरानी करेंगे। उनकी जिम्मेदारी में औद्योगिक सहयोग बढ़ाना, इंजीनियरिंग क्षमताओं को मजबूत करना और रक्षा, एयरोस्पेस, साइबर व डिजिटल बाजारों के लिए उन्नत समाधान उपलब्ध कराना शामिल होगा।

अंकुर कनगलेकर के पास 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने एयरोस्पेस, रक्षा और परामर्श क्षेत्र में कई उच्च स्तरीय पहलों का नेतृत्व किया है। थालेस से जुड़ने से पहले वे बोइंग इंडिया में 14 वर्ष तक कार्यरत रहे और हाल ही में कंपनी में कार्यकारी निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस दौरान उन्होंने रक्षा प्लेटफॉर्म्स के लिए वैश्विक सह-विकास और सह-उत्पादन परियोजनाओं का नेतृत्व किया। इसके अलावा उन्होंने बड़े सेल्स अभियानों और रणनीतिक विकास की कई पहलों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

बोइंग में रहते हुए अंकुर ने भारतीय सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संगठनों के साथ मजबूत साझेदारियां बनाई, जिससे मेक इन इंडिया अभियान को गति मिली। इससे पहले वे पीआरटीएम मैनेजमेंट कंसल्टिंग (अब पीडब्ल्यूसी का हिस्सा) में एंगेजमेंट मैनेजर रहे, जहां उन्होंने फॉर्च्यून 500 कंपनियों को एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव और औद्योगिक क्षेत्रों में विलय, अधिग्रहण और बाजार रणनीति पर परामर्श दिया।

थालेस ने विश्वास जताया है कि अंकुर का अनुभव और नेतृत्व कंपनी के भारत में विस्तार और नवाचार की रणनीति को नई दिशा देगा।

अन्य समाचार