मुख्यपृष्ठनए समाचारदिशा की बैठक में गोवर्धन-बलदेव विधायक के बीच हुई नाेक-झोंक

दिशा की बैठक में गोवर्धन-बलदेव विधायक के बीच हुई नाेक-झोंक

डॉ.कमल कान्त उपमन्यु

मथुरा। जिला विकास समन्वय एवम निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में गोवर्धन-बलदेव विधायक के बीच नोक-झोंक हो गयी। इस बैठक में सांसद हेमामालिनी सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी और माननीयगण मौजूद थे।

सांसद से  जब विकास कार्यों को लेकर बात की गयी तो उन्हाेंने कहा कि विकास कार्य ठीक से नहीं हो रहे हैं। पत्रकारों के सवाल के जबाव में उन्होंने बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना की।
बताते हैं कि आज पूर्वाहन कलैक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक थी जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश और गोवर्धन के विधायक मेघश्याम सिंह के बीच नाेक-झाेंक हो गयी। वहां मौजूद अधिकारियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को शांत कराने का प्रयास किया।

इस संबंध में विधायक पूरन प्रकाश से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मीटिंग के दौरान मैं अपने क्षेत्र की बात रख रहा था, किसी भी जनप्रतिनिधि को बीच में नहीं बोलना चाहिये। बस यही मेरा कहना है। वहीं गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह ने कहा कि कोई खास बात नहीं हुयी। बैठक के दौरान एक-एक करके बात रखनी चाहिये। अगर कोई बात कर रहा है तो बीच में किसी को नहीं बोलना चाहिये।.

अन्य समाचार