हाल ही में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें खूब चर्चा में रहीं, लेकिन दोनों ने साथ आकर इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया। सुनीता अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। इसी वजह से वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अब सुनीता एक रियलिटी शो में नजर आर्इं। शो में सुनीता ने पुराने दिनों की यादें ताजा करते हुए गोविंदा से जुड़ी कई मजेदार बातें साझा कीं। सुनीता ने खुलासा किया कि उस दौर में गोविंदा लगभग हर हीरोइन के साथ फ्लर्ट किया करते थे। लेकिन एक हीरोइन ऐसी थीं जिनके साथ गोविंदा ने कभी फ्लर्ट नहीं किया और वो थीं सोनाली बेंद्रे। सुनीता की यह बात सुनकर शो के सेट पर मौजूद सभी लोग चौंक गए, क्योंकि सोनाली ने गोविंदा के साथ अपनी पहली बड़ी हिट फिल्म ‘आग’ दी थी।
