रणवीर सिंह एक सफल अभिनेता हैं जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभिनेता की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रहती है। हाल ही में एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह बच्चे थे, तब कनाडा से आए अपने एक कजिन के साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म ‘कीमत’ की शूटिंग देखने के लिए गए थे। उस वक्त फिल्म का एक गाना शूट किया जा रहा था। उस वक्त रणवीर रवीना की खूबसूरती से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे, जिससे रवीना असहज हो गर्इं और उन्हें सेट से बाहर निकलवा दिया था।
