मुंबई स्थित बांद्रा में महाराष्ट्र, गोवा का कामगार भविष्य निधि का प्रधान कार्यालय है और यह कार्यालय केंद्र सरकार द्वारा संचालित होता है। खैर, सरकार द्वारा किए जा रहे तमाम भारी-भरकम वादे जो एक के बाद एक झूठे साबित होते दिखाई दे रहे हैं, का जीता-जागता उदाहरण है यह भविष्य निधि कार्यालय। सरकार द्वारा तमाम वादों के बावजूद भविष्य निधि का यह कार्यालय जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। कार्यालय की हालत को देख लगता है कि यहां कभी भी कोई भयंकर घटना घट सकती है। अत: सरकार के संबंधित अधिकारियों से मेरी गुजारिश है कि वो कार्यालय की दशा पर अपनी दयादृष्टि कर कार्यालय की स्थिति में सुधार करें।
– ए.एल. मिश्रा, उल्हासनगर
