मुख्यपृष्ठअपराधट्रंप की दोस्ती चार्ली को पड़ी भारी!

ट्रंप की दोस्ती चार्ली को पड़ी भारी!

-भीड़ में डोनाल्ड के सहयोगी को गोलियों से भूना

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की बुधवार को यूटा कॉलेज के एक कार्यक्रम में गोली मारकर हत्या कर दी गई इस हत्या से पता चलता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में राजनीतिक हिंसा का खतरा अभी टला नहीं है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किर्क के निधन की घोषणा की और युवा संगठन टर्निंग प्वाइंट यूएसए के सह-संस्थापक और सीईओ ३१ वर्षीय किर्क की प्रशंसा करते हुए उन्हें `महान और महान’ बताया। कहा जा रहा है कि चार्ली को ट्रंप की दोस्ती बड़ी महंगी पड़ गई। ट्रंप का कट्टर समर्थक होना ही चार्ली की हत्या की बड़ी वजह बताई जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया कि महान और महानतम व्यक्ति, चार्ली किर्क का निधन हो गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका में युवाओं के दिल को चार्ली से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। सभी उन्हें प्यार करते थे और उनका आदर करते थे, खासकर मैं और अब, वह हमारे बीच नहीं हैं। मेलेनिया और मेरी संवेदनाएं उनकी खूबसूरत पत्नी एरिका और परिवार के साथ हैं। चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं!

अन्य समाचार