मुख्यपृष्ठनए समाचारवोट चोरी मामला...कांग्रेसियों के पीएम मोदी घेराव प्रदर्शन के आह्वान से घबराई...

वोट चोरी मामला…कांग्रेसियों के पीएम मोदी घेराव प्रदर्शन के आह्वान से घबराई भाजपा… जगह-जगह कांग्रेसी नेताओं को किया गया गिरफ्तार व नजरबंद

उमेश गुप्ता / वाराणसी

रायबरेली में वोट चोरी का खुलासा होने के बाद बौखलाए भाजपा नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का रास्ता रोकने का प्रयास किया था।उसी के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाह्न पर वाराणसी में नरेंद्र मोदी के दौरे पर उनका घेराव प्रदर्शन का कार्यक्रम आहुत था।पर घबराई हुई प्रशासन द्वारा कल देर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लखनऊ स्तिथि आवास पर उन्हें हाउस अरेस्ट किया व प्रदेश भर में नेताओं को नजरबंद करने व गिरफ्तार करने का सिलसिला चलता रहा है।उसी क्रम में वाराणसी में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल को देर रात ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के घर के बाहर पुलिस का भारी पहरा लगा रहा है आज प्रातः महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे अपने दारानगर स्थित आवास से कार्यकर्ताओं संग प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन के लिए निकले वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्थाई जेल पटेल धर्मशाला ले जाकर बंद कर दिया व पटेल धर्मशाला में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों को पुलिस ने बंदी बनाया। व बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों के घर पुलिस का पहरा रहा व नेतागण नजरबंद रहे।
हाउस अरेस्ट होने वाले नेताओं में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव ,पार्षद गुलशन अंसारी ,राजीव राम,चंचल शर्मा,राजू गौतम, मयंक चौबे ,अनुराधा यादव ,अब्दुल हामिद डोडे,संजय प्रियदर्शी, समेत सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षगणो ,पार्षदगणों,वरिष्ठ नेताओं के घरों पर वार्ड अध्यक्षों ,पदाधिकारियों के घर पुलिसिया पहरा लगाकर हाउस अरेस्ट रखा गया। इसके अलावा सपा के लोगों को भी जगह जगह गिरफ्तार किया गया ।

अन्य समाचार