मुख्यपृष्ठस्तंभउत्तर प्रदेश से : भाजपा सरकार, शिक्षा व्यवस्था बर्बाद!

उत्तर प्रदेश से : भाजपा सरकार, शिक्षा व्यवस्था बर्बाद!

रोहित माहेश्वरी

यूपी में इन दिनों बाराबंकी जिले में स्थित श्रीरामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी का मुद्दा गरमाया हुआ है। एबीवीपी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इसी बीच सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम को सलाह देते हुए कई मांगें भी कर डाली हैं। साथ ही सपा ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। अखिलेश यादव ने `एक्स’ पर लिखा कि अब जब मुख्यमंत्रीजी एसआईआर की तर्ज पर विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में टीआईआर लाने का आदेश दे रहे हैं तो कुछ सलाह हमारी भी मान लें। सपा मुखिया ने कहा कि सभी राज्य विश्वविद्यालयों की कमान मुख्यमंत्री के हाथ में होने का फरमान जारी कर दें।
राहुल गांधी की भाजपाइयों को चेतावनी-`ज्यादा उछलो मत….!’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दौरे के दौरान भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे देश में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा आग की तरह पैâल रहा है। राहुल ने आरोप लगाया कि वोट चोरी कर सरकारें बनाई जा रही हैं और जनता से लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी गारंटी है कि हम वोट चोरी के सबूत जरूर देंगे।’ राहुल गांधी ने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि ज्यादा न उछलें, जल्द ही वोट चोरी का ‘हाइड्रोजन बम’ फूटेगा और सारा सच सामने आ जाएगा।
गौतम बुद्ध पार्क में अवैध निर्माण पर गरजीं मायावती!
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुरादाबाद स्थित कांशीराम नगर के प्रसिद्ध तथागत गौतम बुद्ध पार्क में नगर निगम द्वारा सीनियर केयर सेंटर बनाए जाने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह पार्क बहुजन समाज के अनुयायियों की आस्था का प्रतीक है, इसलिए सरकार को तुरंत इस निर्माण पर रोक लगानी चाहिए, ताकि समाज में अशांति और भाईचारे का माहौल न बिगड़े। इसके साथ ही मायावती ने केंद्र सरकार की विशेष योजना के तहत बने चार मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण व्यवस्था पर चिंता जताई।

अन्य समाचार