मुख्यपृष्ठग्लैमरसिद्धांत चतुर्वेदी का देवगन फिल्म्स कनेक्शन? फैंस में बढ़ी उत्सुकता

सिद्धांत चतुर्वेदी का देवगन फिल्म्स कनेक्शन? फैंस में बढ़ी उत्सुकता

हिमांशु राज

सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। कभी बैटल रोप्स, कभी पूल ड्रिल्स और कभी हाई-ऑक्टेन ट्रेनिंग उनके दमदार वर्कआउट सेशंस देखने के बाद फैंस को साफ लग रहा है कि अभिनेता किसी बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन उनकी ताजा पोस्ट ने तो मानो गॉसिप मार्केट को और भी गर्म कर दिया है। वजह है एक कॉफी कप, जिस पर साफ-साफ देवगन फिल्म्स का लोगो नजर आ रहा है।

यही छोटा-सा डीटेल अब बड़े संकेत में बदल गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धांत जल्द ही देवगन फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित क्रीचर थ्रिलर का हिस्सा हो सकते हैं, जिसकी शूटिंग अक्टूबर से शुरू होने की खबरें हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, मगर सिद्धांत की भारी ट्रेनिंग और कॉफ़ी-कप वाला टीज दोनों मिलाकर यह इशारा बेहद दिलचस्प लगता है।

सिद्धांत चतुर्वेदी की अब तक की फिल्मोग्राफी भी इस अटकल को और मजबूत करती है। गली बॉय, गहराइयां और हाल ही में रिलीज़ धड़क 2 जैसी फिल्मों में उन्होंने साबित किया है कि वह चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने में पीछे नहीं हटते। ऐसे में अगर वह एक क्रीचर थ्रिलर का हिस्सा बनते हैं तो यह उनके करियर के लिए नया माइलस्टोन साबित हो सकता है।

इन्हीं सब चर्चाओं के बीच सिद्धांत का एक और प्रोजेक्ट भी चर्चा में है। विकास बहल की फिल्म दिल का दरवाज़ा खोल ना डार्लिंग में वह दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन और वामीका गाबी के साथ नज़र आने वाले हैं। यानी आने वाले महीनों में सिद्धांत अपने करियर के सबसे दिलचस्प दौर से गुज़रने वाले हैं।

अन्य समाचार