सामना संवाददाता / अमदाबाद
अमदाबाद में आयोजित जौनपुर महोत्सव के सफल आयोजन के उपरांत कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत के आवास पर विशेष मुलाकात एवं धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महोत्सव के मुख्य अतिथि रहे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसू (एमएलसी, जौनपुर) एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कुमार सिंह का आगमन हुआ।
कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत ने जौनपुर महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी आगंतुकों, अतिथियों, इष्ट-मित्रों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन सफल और यादगार बन सका। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महोत्सव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
