मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिएमएस धोनी और आर. माधवन संग एको का ब्लॉकबस्टर कैंपेन, बना ‘कार...

एमएस धोनी और आर. माधवन संग एको का ब्लॉकबस्टर कैंपेन, बना ‘कार का एक्शन हीरो’

नई दिल्ली। कार मालिकों के लिए भारत के प्रमुख प्रोटेक्शन डेस्टिनेशन के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए एको ने अपना नया ब्रांड कैंपेन लॉन्च किया है। इस बहुप्रतीक्षित कैंपेन में पहली बार भारत के दो भरोसेमंद और लोकप्रिय चेहरे – क्रिकेट स्टार एमएस धोनी और अभिनेता आर. माधवन – एक साथ नजर आ रहे हैं।

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और स्क्रीनराइटर वासन बाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हास्य, ऐक्शन और रोजमर्रा की ड्राइविंग की चुनौतियों को जोड़ा गया है। साथ ही लोकप्रिय क्रिएटर विराज घेलानी भी इसमें दिखाई देंगे। फिल्म की अवधारणा लियो बर्नेट ने तैयार की है, जिसमें यह दिखाया गया है कि एको सिर्फ एक बीमा कंपनी नहीं बल्कि कार मालिकों का सच्चा और संपूर्ण केयर पार्टनर है।

कैंपेन में एक्शन और मनोरंजन के जरिये यह संदेश दिया गया है कि ड्राइविंग के दौरान आने वाली हर चुनौती में एको हमेशा आपके साथ है और आपकी कार का सच्चा ‘एक्शन हीरो’ है। एको के निवेशक और ब्रांड एम्बेसडर एमएस धोनी ने इस पर कहा, “भारतीयों के लिए ड्राइविंग रोज़ का एडवेंचर है। एको इसे आसान और सुरक्षित बना रहा है। मैडी (आर. माधवन) के साथ इस अभियान में काम करना एक एक्शन फिल्म का हिस्सा बनने जैसा था, लेकिन इसका संदेश बेहद अहम है।” आर. माधवन ने भी कैंपेन को खास बताया और कहा कि यह आम कार मालिकों की वास्तविक चुनौतियों को मनोरंजक अंदाज में सामने लाता है।

अन्य समाचार