-गंदानाला रोड कहलाएगा ‘गुरुनानक देव मार्ग’
-महुवरिया रोड हो गई ‘केशव मार्ग’
-शहर के मध्य से गुजरने वाले दो हाइवे के डिवाइडरों की होगी अत्याधुनिक साज-सज्जा
सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
कुशनगरी सुल्तानपुर में सोमवार को पालिका बोर्ड ने नगर के विकास व सुंदरीकरण के लिये कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। चौक इलाके की गंदानाला रोड अब ‘गुरुनानकदेव मार्ग’ के रूप में जानी जाएगी, जबकि महुवरिया रोड को पालिका ने ‘केशव मार्ग’ नाम दिया है। इसके अलावा नरायनपुर स्थित सरोवर को अब नमो उपवन कहा जाएगा।
पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई।दुर्गापूजा, दीपावली व छठ समेत त्योहारों की तैयारियों पर सभासदों व पालिकाधिकारी की मौजूदगी में सार्थक चर्चा हुई। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना को बोर्ड के सदस्यों ने हरी झंडी दे दी। वहीं अमहट चौराहा से बस स्टेशन तक सड़क पर स्ट्रीट लाइट व ऑटोमैटिक सिग्नल लगाने का फैसला लिया गया।इसके अलावा दो प्रमुख मार्गों जीएन रोड व महुवरिया को महापुरुषों के नाम पर करने का फैसला लिया गया। इन प्रस्तावों को सर्वसम्मति से सभासदों ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
