मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन: स्टेडियमों में आग लगा दो...आईएसआईएस की धमकी

आउट ऑफ पवेलियन: स्टेडियमों में आग लगा दो…आईएसआईएस की धमकी

अमिताभ श्रीवास्तव

प्रशासन ने हर हालात से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए हैं तथा यात्रा कर रहे प्रत्येक यात्री पर कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है।

५१ वर्षीया इस पत्रकार ने अर्जेंटीना में लुजू टीवी के एल शो डेल वेरानो में काम करते हुए मैसी के ६८ वर्षीय पिता जॉर्ज के बारे में दावा किया कि उनका निधन हो गया है।

विश्व कप फुटबॉल निर्बाध गति से चल रहा है। एकतरफ जहां पूरा विश्व इसके आनंद में डूबा है, वहीं आतंकियों को ये सब हजम नहीं हो रहा। अब देखिये न, आईएसआईएस ने विश्व कप प्रशंसकों को एक भयावह धमकी जारी की है, जिसमें उसने अपने वफादार समर्थकों से ‘स्टेडियमों में आग लगाने और भगदड़ मचाने’ का आग्रह किया है। अमेरिका भर में लाखों लोग मैच देखने के लिए यात्रा कर रहे हैं, ऐसे में आतंकी समूह के समर्थकों को आतंकी कृत्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। संदेश में कहा गया कि ‘हे मुजाहिद, तुम्हारे पास सभाओं पर नजर रखने और हमले शुरू करने के लिए पूरा एक महीना है, क्योंकि काफिरों की बेलगाम भीड़ सड़कों पर उमड़ रही है और स्टॉल उनसे भरे पड़े हैं।’ संदेश काफी बड़ा है और उसमें केवल किसी भी तरह आतंक मचाने की बात है। हालांकि, प्रशासन ने हर हालात से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए हैं तथा यात्रा कर रहे प्रत्येक यात्री पर कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है। स्टेडियम में अंदर ले जाने वाले हर सामान को जांचा जा रहा है तथा दर्शकों को आगाह भी किया जा रहा है कि वो किसी भी तरह की कोई संदेहास्पद हरकत देखें तो तुरंत सूचना दें। विश्व कप के ग्रुप मैचेस चल रहे हैं। अब ग्रुप के दूसरे मैच शुरू होने वाले हैं।
रिपोर्टर ने दी झूठी खबर, मैसी के पिता का निधन
झूठ बोलकर सनसनीखेज खबर देने की प्रथा हर कहीं है। अब देखिये न, अर्जेंटीना टीवी रिपोर्टर फ्लोरेंसिया पेना ने लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज की मृत्यु की झूठी रिपोर्ट की और जब रिपोर्ट का सच सामने आया तो उसे इस्तीफा देना पड़ा। ५१ वर्षीया इस पत्रकार ने अर्जेंटीना में लुजू टीवी के एल शो डेल वेरानो में काम करते हुए मैसी के ६८ वर्षीय पिता जॉर्ज के बारे में दावा किया कि उनका निधन हो गया है। उधर जब ३८ वर्षीय मेसी ने अपने पहले मैच में अल्जेरिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक बनाकर रिकार्ड बनाया तो उस वक्त देश खुशी में भी था और गम में भी। इस सुपरस्टार को उनके एक गोल के बाद आंसू में देखा गया। यह एक ऐसी घटना थी, जिसने पेना द्वारा गलत दावे को प्रेरित किया और माहौल को खराब करने की कोशिश की। उसने ऑन एयर कहा कि मैं बुरी खबर नहीं बताना चाहती, लेकिन मेसी के पिता की अभी मृत्यु हो गई। पेना ने आगे कहा कि विश्व कप के बीच में, उसे छोड़ना होगा। मेसी के परिवार के एक बयान ने बाद में पुष्टि की कि पेना का दावा सही नहीं था। इसमें कहा गया है, मेसी परिवार की रिपोर्ट है कि जॉर्ज स्वास्थ्य की स्थिति से गुजर रहे हैं। इस समय, वह चिकित्सा पर्यवेक्षण के तहत हैं, ठीक हो रहे हैं और अपनी स्थिति के भीतर अनुकूल रूप से प्रगति कर रहे हैं।

अन्य समाचार