•सेवा दिवस के रूप में मनाया जन्मदिन
सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को ५६ वर्ष के हो गए। अपने नेता के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए सुल्तानपुर में फूले नहीं समा रहे कांग्रेसियों ने दफ्तर में केक काटा और मिठाइयां बांटीं। सुल्तानपुर मेडिकल कालेज में मरीजों व तीमारदारों को फल आदि वितरित कर खुशियां मनाईं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने बताया कि राहुल गांधी की राजनीति का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर, जरूरतमंद और पीड़ित वर्गों की सेवा एवं उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है, इसी भावना के तहत राहुल गांधी के जन्मदिवस को उत्सव की बजाय सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। फल वितरण के दौरान कांग्रेसजनों ने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों के तीमारदारों ने भी इस पहल की सराहना की। जिलाध्यक्ष राणा ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में भी स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राहुल गांधी जी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर सेवा कार्यों का आयोजन कर हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्नू मिश्र, जफर खान, परमजीत सिंह, कु. निकलेश सरोज, आरबी पांडेय, राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्र, रणजीत सिंह सलूजा, कमर खान, आवेश अहमद, ममनून आलम, एससी मिश्र, मोहित तिवारी,शहबाज़ खान, संतोष वर्मा, राघव, श्याम लगन कोरी,अवधेश गौतम, मनोज़ शुक्ल,इमरान अहमद, अतीक अहमद, नफीस फारुखी,मो.हारून,बलराम तिवारी, फैसल खान हनुमान यादव, प्रभात पाल, शीतला साहू,चौथी राम आदि मौजूद रहे।
