मुख्यपृष्ठनए समाचारयोगी शासन में गौ सेवक और भाइयों पर जानलेवा हमला

योगी शासन में गौ सेवक और भाइयों पर जानलेवा हमला

– लाठियों से मारा, लहूलुहान किया
– घायल की तहरीर पर दर्ज हुई प्राथमिकी
राजेश सरकार / प्रयागराज

मार्ग दुर्घटना में घायल बछड़े को इलाज के लिए ले जाते समय गौ सेवक और उनके भाइयों पर नैनी के अरैल निषाद बस्ती में जानलेवा हमला किया गया। उनको घेरकर लाठियों से मारा गया। लहूलुहान हालत में चारों भाइयों ने भागकर जान बचाई।  इस घटना को लेकर हमलावरों के खिलाफ नैनी कोतवाली में तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया। गौ सेवकों को पीटने की यह घटना मंगलवार की है जिसका वीडियो सोसल प्लेटफार्म पर पीड़ित परिवार ने बुधवार को वायरल किया। वीडियो क्लिप की पुष्टि अखबार नहीं करता। नैनी थाने में दी गई तहरीर के अनुसार आशीष यादव पुत्र रामगरीब यादव निवासी अरैल, नैनी गौ सेवक है। अरैल में ही आश्रय स्थल में गायों की सेवा करता है। मंगलवार को उसे सूचना मिली कि एक बछड़े का एक्सीडेंट हो गया है। जिसको लेने के लिए आशीष और उसके तीन अन्य भाई बाइक से खरकौनी स्थित काली माई चौरा के पास पहुंचे। मौके पर उन्होंने नगर निगम की गाड़ी भी बुला ली। गाड़ी में बछड़े को लादकर आशीष अपने बड़े भाई रामसेवक, छोटे भाई गुड्डू एवं बिल्लू यादव के साथ जा रहे थे। रास्ते मे भोलेनाथ मंदिर के पास अपने घर के सामने रोककर शुभम निषाद पुत्र भरत निषाद,चाचा फूलचंद निषाद गाली देने लगे। फिर लाठी डंडे से मारने लगे। लाठियों के प्रहार से आशीष और उसके भाई लहूलुहान हो गए। हमलवारों ने जान से मारने की धमकी भी दी। लहूलुहान हालत में चारों भाई किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले। घायल आशीष की तरफ से नैनी पुलिस को दी गई तहरीर के बाद शुभम निषाद और फूलचंद निषाद के विरुद्ध नैनी थाने में नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया।

अरैल में फिर सिर उठा रहे अपराधी

अरैल चौकी पुलिस की खाऊ कमाऊ नीति के चलते वहाँ के अपराधी फिर सिर उठाने लगे है। मंगलवार को निषाद बस्ती में हुई उपरोक्त घटना इसका ज्वलंत उदहारण है। बता दे कि नैनी कोतवाली का अरैल, गंजिया, महेवा मुरादपुर, मडकैनी ,लवायन कला, चटकहना, मुंडीचक, धनुहा, तेंदुआवन आदि एक दर्जन कस्बे बेहद संवेदनशील गाँव व बस्तियों में शामिल है। फिर भी पुलिस यहाँ अपराधियों पर नकेल नही कस पा रही है

अन्य समाचार

सीप