भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को १७२ रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत की ओर से ओपनिंग करने आए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने आक्रामक शुरुआत की। पहले ही ओवर में अभिषेक ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का जड़कर इरादे साफ कर दिए। शुरुआती ओवरों में ही पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ों को खूब रन पड़े। शाहीन, सैम अयूब और हारिस रऊफ सभी महंगे साबित हुए। मैच के दौरान अभिषेक और शाहीन, फिर रऊफ के साथ तीखी बहस भी देखने को मिली, जो गाली-गलौज तक पहुंच गई। हालांकि, गिल और अभिषेक ने अपना फोकस बनाए रखा और पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए ६९ रन ठोक डाले। मुकाबले में जुनून और प्रतिस्पर्धा दोनों चरम पर थे, जिसने दर्शकों को बांधे रखा।
