मुख्यपृष्ठनए समाचारफडणवीस सरकार से नाराज हुए अन्ना... आंदोलन की दी चेतावनी

फडणवीस सरकार से नाराज हुए अन्ना… आंदोलन की दी चेतावनी

सामना संवाददाता / मुंबई

देश और महाराष्ट्र में आरटीआई कानून लागू कराने की लड़ाई में अहम भूमिका निभानेवाले वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा आरटीआई नियमों में किए गए बदलावों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि राज्य सरकार ने नए नियमों को वापस नहीं लिया तो वह अनशन पर बैठेंगे।
राज्य सरकार ने १२ जून को सूचना का अधिकार अधिनियम, २००५ से संबंधित संशोधित अधिसूचना जारी की है। सरकार द्वारा किए गए इन बदलावों का आरटीआई कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। अब अन्ना हजारे ने भी इन संशोधनों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इससे आम नागरिकों के सूचना प्राप्त करने के अधिकार पर असर पड़ेगा।
अन्ना हजारे ने कहा कि सूचना का अधिकार कानून लागू होने के बाद पहली बार इसकी व्यवस्था में इतने बड़े बदलाव किए गए हैं। पहले आरटीआई आवेदन के लिए केवल १० रुपए शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ३० रुपये कर दिया गया है।

अन्य समाचार