मुख्यपृष्ठनए समाचारनक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी ...४०-४० लाख रुपए के इनामी...

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी …४०-४० लाख रुपए के इनामी ‘कोसा दादा’ और ‘राजू दादा’ ढेर!

सामना संवाददाता / मुंबई
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में केंद्रीय कमेटी के दो खूंखार नक्सली मारे गए हैं। उनके ऊपर ४०-४० लाख रुपए का इनाम घोषित था। यह इनाम सिर्फ छत्तीसगढ़ में घोषित था। दूसरे राज्यों में कितना इनाम था यह अभी सामने नहीं आया है। दोनों नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ के कई थानों में अपराध दर्ज है। जवानों ने हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को भी बरामद किया है। इसे नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
नारायणपुर के एसपी रॉबिंसन ने बताया कि छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र के बार्डर पर नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में यह मुठभेड़ हुई थी। बड़ी संख्या में माओवादियों की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। मुठभेड़ में मारे गए माओवादी वैâडरों के शवों की पहचान सीपीआई (माओवादी) केंद्रीय कमेटी के सदस्य राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी के रूप में हुई है।
कई खतरनाक हथियार बरामद
दोनों पर छत्तीसगढ़ राज्य में ४०-४० लाख रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से एक एके-४७ राइफल, एक इंसास राइफल, एक बीजीएल लॉन्चर, भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी साहित्य और अन्य सामग्री बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि दोनों मारे गए नक्सलियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य राज्यों, एजेंसियों द्वारा घोषित इनाम से संबंधित विवरण एकत्रित किए जा रहे हैं।

राजू दादा और कोसा दादा पिछले तीन दशकों से विशेष क्षेत्रीय समिति में सक्रिय थे। अनेक हिंसक घटनाओं के मास्टरमाइंड रहे हैं, जिनमें कई जवान शहीद हुए और निर्दोष नागरिकों की जानें गईं।

अन्य समाचार

पिता