मुख्यपृष्ठनए समाचारआशा स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक में विशेष बच्चों के द्वारा योग दिवस...

आशा स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक में विशेष बच्चों के द्वारा योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश के धार्मिक, अध्यात्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक नगरी गयाजी धाम में के एपी कॉलोनी में स्थित आशा स्पीच एण्ड हियरिंग क्लिनिक में आज विश्व योग दिवस के अवसर आयोजित एक कार्यक्रम में एक तरफ से विशेष प्रकार के बच्चों के माता पिता को भी बताया गया योग क्यों जरूरी है ।हमारे जीवन में हमें हमेशा योग करना चाहिए न कि जब योग दिवस आये तो उस दिन योग करें ओर मोबाइल में स्टेटस लगाएं । इस अवसर पर इस क्लिनिक के प्रशिक्षक और स्पीच थेरेपी के जानकार डाॅ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि योग हमें प्रतिदिन करना चाहिए ताकि हमलोग स्वस्थ रहे और एक स्लोगन दिये ।”हर घर योगयुक्त होगा तो हर घर रोगमुक्त होगा”वही आज योग दिवस में आशा स्पीच & हियरिंग क्लिनिक के संस्थापक डॉ. अभिषेक रंजन ओर उनकी टीम कविता कुमारी, सोनी कुमारी, लकी कुमारी, पूजा कुमारी, सरस्वती कुमारी, अमित कुमार, राजेश कुमार, हैप्पी कुमार और आशुतोष मिश्रा द्वारा योग दिवस मनाया गया।

अन्य समाचार