मुख्यपृष्ठग्लैमर१५ करोड़ पर उठे सवाल

१५ करोड़ पर उठे सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर विवादों में घिरी नजर आ रही हैं। उनके पति राज कुंद्रा पर लगे ६० करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में अब शिल्पा का नाम भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रकम में से १५ करोड़ रुपए शिल्पा की कंपनी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। इसी को लेकर अब मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा उनसे पूछताछ कर सकती है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम एक साधारण विज्ञापन के लिए नहीं दी जा सकती, इसलिए इसके पीछे के मकसद की जांच की जा रही है। शिल्पा को समन भेजा जा सकता है और उनसे तीखे सवाल किए जा सकते हैं। इससे पहले राज कुंद्रा से लंबी पूछताछ हो चुकी है और एकता कपूर, नेहा धूपिया और बिपाशा बसु जैसे नाम भी इस केस में सामने आ चुके हैं।

अन्य समाचार