मुख्यपृष्ठग्लैमरहिना का ‘बेडरूम’ सीक्रेट

हिना का ‘बेडरूम’ सीक्रेट

एक्ट्रेस हिना खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। शादी के बाद हिना और उनके पति रॉकी जायसवाल अक्सर एक-दूसरे के प्रति प्यार जताते नजर आते हैं। हाल ही में एक रियलिटी शो में दोनों नजर आए, जहां उनके रिश्ते को लेकर एक दिलचस्प खुलासा हुआ। शो के दौरान पूछे गए एक सवाल में कुछ कंटेस्टेंट्स ने दावा किया कि हिना और रॉकी शादी के बावजूद एक साथ नहीं सोते। इस पर हिना हैरान रह गर्इं और रॉकी ने इसे उनके चरित्र पर सवाल उठाने जैसा बताया। हिना मजाक में गुस्सा होकर शो छोड़ने की धमकी देती हैं। हालांकि यह सब एक मजाक का हिस्सा था, लेकिन कुछ दर्शकों ने इसे गंभीरता से लिया।

अन्य समाचार