मुख्यपृष्ठटॉप समाचारकिसान, महिला, युवाओं के मुद्दे आक्रामकता से उठाओ!..उद्धव ठाकरे का विधायकों को...

किसान, महिला, युवाओं के मुद्दे आक्रामकता से उठाओ!..उद्धव ठाकरे का विधायकों को मार्गदर्शन

सामना संवाददाता / मुंबई

मानसून सत्र की पृष्ठभूमि में शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को ‘शिवालय’ में शिवसेना के विधायकों का मार्गदर्शन किया। सत्र में किसान, महिला, युवाओं के मुद्दे आक्रामकता से उठाओ। जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरो, ऐसे आदेश इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने दिए। शिवसेना नेता व युवासेनाप्रमुख एवं विधिमंडल पक्षनेता आदित्य ठाकरे, शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत, शिवसेना नेता-विधायक एड. अनिल परब, विधानसभा में गुटनेता भास्कर जाधव, शिवसेना नेता-विधायक अंबादास दानवे, मुख्य सचेतक सुनील प्रभु सहित विधानसभा और विधान परिषद के सभी विधायक उपस्थित थे।

अन्य समाचार