एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान सलमान खान मस्ती के मूड में जाह्नवी से उनके रिलेशनशिप को लेकर मजेदार सवाल करते हैं। जब वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म की कहानी शेयर कर रहे थे, जिसमें दिल टूटने की बात हो रही थी, तभी सलमान ने जाह्नवी से शिखर पहाड़िया को लेकर चुटकी ली। उन्होंने पूछा कि सब कुछ ठीक है न शिखर पर? कोई कमी तो नहीं? इस पर जाह्नवी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘नहीं सर, कुछ भी मिसिंग नहीं है।’ यह सुनकर वरुण और रोहित श्रॉफ हंसने लगे। जाह्नवी और शिखर काफी समय से एक-दूसरे के साथ देखे जा रहे हैं, और अब जाह्नवी भी उनके बारे में खुलकर बात करने लगी हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी केमिस्ट्री की खूब चर्चा होती है।
