यामी गौतम को अक्सर बॉलीवुड की अंडररेटेड अभिनेत्री माना जाता है लेकिन जब भी वह स्क्रीन पर आती हैं अपनी शानदार अदाकारी से सभी का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उनकी नई फिल्म हक का टीजर रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। इस फिल्म में यामी शाह बानो का किरदार निभा रही हैं और खास बात यह है कि इसमें उनका ८-१० मिनट लंबा मोनोलॉग है, जिसे उन्होंने बिना किसी कट के शूट किया है। यामी का मानना है कि एक एक्टर के लिए सिर्फ डायलॉग याद करना काफी नहीं होता, उसे महसूस करना जरूरी होता है। उनके लिए कहानी सबसे ज्यादा मायने रखती है और हक एक ऐसी औरत की कहानी है जो दिल से अपनी बात कहती है।
