मुख्यपृष्ठखेलमंधाना पर उठे सवाल

मंधाना पर उठे सवाल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में निराशा झेलनी पड़ी। श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए मंधाना मात्र ८ रन बनाकर आउट हो गर्इं। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर एक लापरवाह शॉट खेला, जो सीधे फील्डर के हाथों में चला गया। इस खराब शॉट के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। मंधाना हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन फॉर्म में थीं, जहां उन्होंने ३ मैचों में ३०० रन बनाए थे, लेकिन वर्ल्ड कप में उनका बल्ला अब तक शांत रहा है। आंकड़े बताते हैं कि मंधाना वर्ल्ड कप में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पातीं, जबकि द्विपक्षीय सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार रहता है। तीसरी बार वर्ल्ड कप खेल रहीं मंधाना ने अब तक १७ मैचों में ३५.४३ की औसत से ५६७ रन बनाए हैं, जो उनके करियर औसत ४७ से काफी कम है। पैंâस को उम्मीद है कि इस बार भी वह जल्दी फॉर्म में लौटेंगी और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

अन्य समाचार